निभाता हैं कोई- कोई
वादा तो सब करते हैं
वादो पर खड़ा उतरता हैं कोई-कोई।
तेरे पास मेरे लिए वक्त नहीं
मेरा पूरा समय तुझपर कुर्बान है
तु पल भर बात कर बोर हो जाता है
और मुझे वही पल भर का पूरा दिन इंतजार है ।
शुरू की मुहब्बत मे तुम यूं तो ना थे
वक्त भी था, और प्यार भी तुममे
अबकी हालातो में ऐसा क्या हो गया
तुम बदल गए या हालात बेरूखी हो गई ।
शायद तुम किसी और में बीजी हो
शायद अब मुझमे वो बात ना रही
शायद दूरियो कि गलती हो
वरना तू वेवफा है ये मानने कि दिल की हालात नही।
लाखों कमियां है तेरे प्यार में
तेरी वेवफाई साफ झलकती है
फिर भी तू बस मेरा है
ये बहाने दिल कैसे भी ढ़ूढ ही लेता है ।
बेसक तू बदल तो गया है
वरना वक्त का बहाना ना ढूंढता
सूना है वक्त बहुत हैं तेरे पास
पर दिन रात किसी और को दिया करता है
मुहब्बत तो झूठी ही थी तुम्हारी
पर क्या करे दिमाग जानता है, पर दिल नहीं मानता।😭❤😞
-प्रीति कुमारी

2 टिप्पणियाँ
Super di
जवाब देंहटाएंnice
जवाब देंहटाएं