🙏सभी भक्त जनो को मेरी तरफ से नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं, माता रानी आप सब पर कृपा बरसाती रहे ❤जय माता दी ❤🙏
दया करो हम बालको पर हे मातेश्वरी
क्षमा करो माँ भूल चूक मारी
पधारो मारे आंगना हे मातेश्वरी।
आज फिर तुम्हारा दिन आया है
चाहु ओर दीप जगमगाया है
सुबह -शाम हो रही वंदना
रख के मन में कई कामना।
सुन लो अरज सब की भवानी
भूल चूक सब माफ करो मातारानी
गलती सारी भूला दो बालकन कि
दे दो दरस सब पुजारन को
हे मातेश्वरी , माँ दुर्गेश्वरी।
हम लिए श्रद्धा सुमन मन में
द्वार पर तेरे खड़े माँ
फूल से सजी डलिया लिए माँ
तेरे प्रेम कि है आस लगाए खड़ी
सुनले अरज मातेश्वरी, हे माँ दुर्गेश्वरी।
बस तेरा सहारा है मईया
बाकि तो जग सारा निरमोही है
बस तू ही दिल में बसती हैं मईया
तू ही जाने दुख दर्द सबकी।
प्रीति की है तुझसे गहरी प्रीत लगी माँ
एक बार तो सुन लो अरज हमारी
एक बार पधारो मोरे आँगना माँ
सुन कर हमारी करूण वंदना
हे मातेश्वरी, हे माँ दुर्गेश्वरी।
प्रीति कुमारी

4 टिप्पणियाँ
jai mata di
जवाब देंहटाएंJai durga maa 🙏🙏🙏🚩🚩🚩🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएंJay Mata di
जवाब देंहटाएं