🙏 सरस्वती पूजा की ढ़ेर सारी बधाई 🙏
इस भक्त को माँ तार दे
कौशल -विकास की कामना
माँ बस तेरा ही आसरा।
मुझे दान दे , माँ शारदे
थोड़ा ग्यान दे माँ शारदे
माँ मुझे, अर्थ दो, सामर्थ्य दो
कौशल विकास से भर दो हमे।
श्वेताम्बरी, वीणावादिनी,
माँ ग्यान चक्क्षु खोल दे
इस भक्त की हर आस को
विश्वास में पिरो दे, माँ वर दे ।
ग्यान की भण्डार माँ
दयामयी दयावान है
आशिश तेरी बनी रहे
यही मेरी अरदास है
माँ शारदे, माँ वर दे।
प्रीति कुमारी
0 टिप्पणियाँ