बना कर हम रखते हैं
झूठ का सहारा लेते हैं
और सच को दबाकर हम रखते हैं ।
लड़ते नहीं अपनो से कभी अपने लिए
और सरेयाम कहते हैं
किया कुछ नहीं अपनो ने हमारे लिए
उलझन मन में रखते हैं
दोष अपनो को देते हैं ।
बिना अपने लिए सोचे
कोई महान नहीं होता
होती अगर मंजिल इतनी आसान
तो कोई भी विफल -गुमनाम नहीं होता ।
नीत चलने वालो की ही जीत होती है
थक कर उठना, फिर चलना
जीवन की यही रीत होती है
बिना मेहनत कोई महान नहीं होता ।
सब कुछ अनुकूल हो
ऐसी किस्मत सबकी कहां
प्रतिकूल स्थित में जो सब कर ले
वही बने महान, उसके लिए फिर
संसार में कुछ भी नामुमकिन फिर कहां।
प्रीति कुमारी

0 टिप्पणियाँ