एक समय के बाद

छूट जाऐगे कुछ दोस्त
सारे  पल पीछे छूट जाएगे
बस धुधली यादे रह जाऐगी
एक समय के बाद।


 किसी को पाने की खुशी 
किसी को खोने का गम
जो आज हसाता -रूलाता हैं 
मन व्यथित कर जाता है 
सब खत्म हो जाएगा  
एक समय के बाद ।

बड़े से बड़ा दुख भी
खत्म हो जाएगा एक समय बाद 
फिर ना कोई गम, ना कोई खुशी 
ना पाने का उन्माद, ना छूटने की कसक ।

जो आज तकलीफ है 
कल यादे बन जाऐगी
आज का छलावा
कल वास्तविकता से परिचय कराएगी।

ना कोई आस होगी, 
ना कोई प्यास होगी
जीवन को ना फिर कुछ तलाश होगी
हर अति भाव से मन मुक्त हो जाएगा 
एक समय के बाद ।

सभी बाते यादे बन जाएगी
कुछ मिले ना मिले तब तक
पर एक सुकून मिल जाऐगी
जो सारी बेचैनियों पर विराम लगाऐगी
एक समय के बाद।

                    प्रीति कुमारी 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ