सावन में कढ़ी नहीं खाने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण है। कढ़ी को बनाने के लिए दही की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कढ़ी का सेवन भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। कढ़ी के सेवन से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव होता है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण हैं, जो सावन में कढ़ी न खाने का संकेत देते हैं।
By prity Kumari
Edited By
इसे भी पढ़ें _
जगन्नाथ मंदिर के सीढ़ियों का रहस्य _🙏🏽🔥
Sawan 2024: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी, जाने इसके पीछे छिपा कारण
सावन में कढ़ी खाने के धार्मिक और वैज्ञानिक कारण। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Subscribe to Latest News
बेलपत्र की पौराणिक कथाओं का राज_😍
HighLights🔥🔥🔥🔥
सावन में दूध से बनी चीजें शिव जी को अर्पित की जाती है।
ऐसे में इस दौरान दूध से बनी चीजों का सेवन वर्जित होता है।
दरअसल, बारिश के मौसम में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना इस बार 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलने वाला है। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पांच सोमवार मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें_
Sawan 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज, उज्जैन जाएं तो विशेष नाम का जरूर करें जाप, प्रसन्न होंगे बाबा महाकाल
Sawan 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज, उज्जैन जाएं तो विशेष नाम का जरूर करें जाप, प्रसन्न होंगे बाबा महाकाल
सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान जलाभिषेक, रुद्राभिषेक से लेकर कई तरह के ऐसे कार्य किए जाते हैं, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सके।
सावन में रखें खानपान का ध्यान
सावन माह को लेकर कुछ खास नियम भी बताए गए हैं। पुराणों में इन नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में भी बताया गया है। सावन के महीने में कढ़ी खाने की मनाही होती है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्यों है।
यह भी पढ़ें
कविता स्वयं रचित_
सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए कढ़ी?
सावन के महीने में कढ़ी इसलिए नहीं खाई जाती है, क्योंकि इस माह भगवान शिव को दूध और दही अर्पित किया जाता है। ऐसे में कच्चा दूध और उससे बनी चीजों का सेवन करना वर्जित होता है। यही कारण है कि सावन में दूध और दही से बनने वाली चीजें खाने की मनाही होती है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
कढ़ी न खाने का वैज्ञानिक कारण_
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो सावन के महीने में कड़ी खाने से स्वास्थ्य खराब होता है। वैसे भी ऐसी कई तरह की साग-सब्जियां है, जिन्हें इस दौरान ना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसी सब्जियों के सेवन से शरीर में पित्त बढ़ने वाले तत्वों की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। कहा जाता है कि बारिश की वजह से हरी और पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लगने की संभावना रहती है। इससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बारिश के मौसम में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण दूध से बनने वाली चीजों का सेवन करने पर पाचन की समस्या हो सकती है।
डिसक्लेमर_😍
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By_ prity Kumari
Follow me _
Youtube _youtu.be
Instagram _pritykumariofficialchannel
1 टिप्पणियाँ
Bahut sundar
जवाब देंहटाएं