India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर और कब होता है लागू? जानें

India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर और कब होता है लागू? जानें

○India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। सीजफायर यानी संघर्ष विराम एक ऐसा समझौता होता है, जिसके तहत युद्ध या किसी सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्ष आपसी सहमति से लड़ाई को अस्थायी या स्थायी रूप से रोकने के लिए राज़ी होते हैं।


Writer: प्रीति 

✓दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच फोन पर बातचीत के जरिए इस निर्णय पर मुहर लगी।


○India Pakistan Ceasefire Agreement in Hindi 
समझौते के तहत थल, जल और वायु क्षेत्र में सभी सैन्य गतिविधियां तुरंत प्रभाव से रोक दी गयी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस संघर्षविराम की पुष्टि की है। साथ ही, 12 मई को दोनों पक्षों के बीच एक और दौर की बातचीत प्रस्तावित है, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा और स्थायी शांति कायम रखने पर विचार किया जाएगा। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि यह अहम समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद संभव हुआ।

क्या है s_400 की रेंज 👇🏽👇🏽


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस विषय पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक विशेष ब्रीफिंग में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कदम क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Ceasefire Meaning भारत और पाकिस्तान के बीच हुए Ceasefire की घोषणा के बाद यह शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर सीजफायर होता क्या है, इसका उद्देश्य क्या होता है, और यह किस तरह से शांति स्थापना की दिशा में पहला कदम भी माना जाता है.

○What is Ceasefire क्या होता है सीजफायर?

Ceasefire Meaning: सीजफायर यानी संघर्ष विराम एक ऐसा समझौता होता है, जिसके तहत युद्ध या किसी सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्ष आपसी सहमति से लड़ाई को अस्थायी या स्थायी रूप से रोकने के लिए राज़ी होते हैं। इसका मकसद शांति स्थापना की दिशा में पहल करना, मानवीय राहत देना या बातचीत का रास्ता खोलना होता है।

Full And Immediate ceasefire Meaning: पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

○Ceasefire India Pakistan कब होता है सीजफायर?
what is ceasefire in war: सीजफायर की घोषणा कई परिस्थितियों में की जा सकती है, जैसे:

✍🏽बढ़ते सैन्य टकराव को रोकने के लिए

✍🏽आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

✍🏽मानवीय सहायता या राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए

✍🏽शांति वार्ता की शुरुआत करने हेतु

✍🏽अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण

○India Pakistan Ceasefire सीजफायर का उल्लंघन क्या है?

सीजफायर का उल्लंघन तब होता है जब कोई पक्ष तय समय और शर्तों के बावजूद गोलीबारी या सैन्य कार्रवाई करता है। यह अंतरराष्ट्रीय समझौतों की अनदेखी मानी जाती है और अक्सर तनाव बढ़ाने, जवाबी कार्रवाई या कूटनीतिक वार्ता प्रभावित करने का कारण बनता है।

○India Pak Ceasefire कितने प्रकार का होता है सीजफायर:

✍🏽अस्थायी युद्धविराम (Temporary Ceasefire)

✍🏽अनिश्चितकालीन युद्धविराम (Indefinite Ceasefire)

✍🏽स्थायी युद्धविराम (Permanent Ceasefire)

Ceasefire Meaning: सीजफायर केवल एक सैन्य निर्णय नहीं है, बल्कि यह एक राजनयिक, मानवीय और सामरिक रणनीति है, जो संघर्ष के दौर में शांति की उम्मीद जगाती है।

#India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर और कब होता है लागू? जानें

हमें फॉलो करें :_

Youtube youtube.com/@limitlessmyths

Instagram pritykumariofficialchannel

Facebook www.facebook.com



             साथ देने के लिए शुक्रिया 🙏🏽 

Tags:#pahalgam hamla, #mock drill #s_400
#सीजफायर #ceasefire 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ