एक साल सोना नहीं खरीदें: पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी इंडस्ट्री में हलचल, सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के चलते लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने, पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील की है।
चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीददारी को लेकर की गई अपील पर चिंता जताई है। सीटीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि इससे देश की ज्वेलरी इंडस्ट्री में असमंजस और डर का माहौल बन गया है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है ताकि ज्वेलरी कारोबार से जुड़े मुद्दों और संभावित असर का पूरा ब्यौरा उन्हें सौंपा जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया था।
हालांकि, प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद ज्वेलरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों और संगठनों में चिंता बढ़ गई है। CTI का कहना है कि देशभर से सैकड़ों ज्वैलर्स ने संगठन से संपर्क कर अपनी आशंकाएं जाहिर की हैं।
शादियों के सीजन में मांग घटने का डर’
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, यह अपील ऐसे समय आई है जब देश में शादियों का सीजन चरम पर है। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों में शादी-ब्याह के दौरान सोना और ज्वेलरी खरीदना परंपरा का हिस्सा माना जाता है। ऐसे में अगर लोग खरीदारी टालने लगते हैं तो बाजार पर सीधा असर पड़ेगा।
उन्होंने आशंका जताई कि इस अपील के बाद गहनों की मांग में भारी गिरावट आ सकती है जिससे छोटे ज्वैलर्स, सुनारों और कारीगरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
सोना सिर्फ निवेश नहीं, संस्कृति का हिस्सा’
CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि भारत में सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। खासकर शादियों और पारिवारिक आयोजनों में इसे अनिवार्य माना जाता है।
शेयर बाजार पर भी असर की आशंका
CTI ने यह भी कहा कि अगर सोने और ज्वेलरी की मांग में गिरावट आती है तो इसका असर शेयर बाजार में सूचीबद्ध बड़ी ज्वेलरी कंपनियों पर भी पड़ सकता है। संगठन के अनुसार Titan Company, Senco Gold और Kalyan Jewellers जैसी कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पीएम मोदी से मुलाकात की तैयारी
CTI ने कहा है कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर ज्वेलरी इंडस्ट्री की स्थिति और संभावित आर्थिक प्रभाव का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देना चाहता है। संगठन का कहना है कि सरकार और कारोबारियों के बीच संवाद जरूरी है ताकि व्यापार और रोजगार दोनों पर नकारात्मक असर न पड़े।
पीएम मोदी की सोना ना खरीदने की अपील के बाद गोल्ड स्टॉक्स में गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलते ही ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और सेनको गोल्ड जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। माना जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह अपील है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचने को कहा। इसी आशंका के चलते बाजार खुलते ही निवेशकों ने इन शेयरों
Written by प्रीति कुमारी
0 टिप्पणियाँ