संघर्ष भी तुझे ही करना होगा
सपने तेरे है तो पूरा भी
तुम्हें ही करना होगा ।
राह में हाथ बटाने के दिखावे
लाखो करेंगे, गर! गिर जाओ तो
गिर कर उठना, उठ कर चलना
तुम्हें खुद ही ऐसे हौसले बटोरने होगे ।
कमायाबी शोर मचाती हैं
तभी तो अपने साथ होते है
शांति होती हैं संघर्ष में
तभी तो तन्हा हालात होती हैं ।
सन्नाटा जरूरी है
खुद की पहचान करने को
भरी शोर तो गुमा करती है
खुद की खुद से जुड़े एहसास से।
बेजुबान सी जिंदगी में ही
खुद की पहचान होती हैं
जब हो जाए खुद से खुद की पहचान तभी तो
कामयाबी शोर मचाती है ।
अकेले में धबराना नही
कोई तोड़े हौसला तो टूट जाना नहीं
जो ढ़ाना है वो तुझे खुद के लिए करना है
फर्क नहीं पड़ता कौन गिरा रहा कौन उठा रहा।
सपने तेरे है तो भरोसा भी तेरा होगा
संघर्ष तेरी है तो नाम भी तेरी
और कामयाबी भी तेरी होगी
यह सोच कर हौसला जुटाए रखना
संघर्ष को निरन्तर बनाए रखना।।
❤ एक दिन कामयाबी अवश्य आयेगी
गर! मिले ना राह में पता तेरा तो पूछ कर आयेगी, आकर फिर शोर मचाएगी ❤
-प्रीति कुमारी

4 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंOsm
जवाब देंहटाएंSukriya all of u
हटाएं