जरूरी है कि प्यार सबमे हो
कोटि -कोटि पग पग में हो
ये एहसास है खुशी का
जिसे मिले उसके नसीब है ।
दिखावे की दुनिया में
प्यार कहा मिलता है
यहाँ तो हर कोई बनावटी है
बनावटी में ही पलता बढ़ता है ।
कदम -कदम पे धोखे है
कोई बचाकर, कोई आजमाकर
तो कोई दिखाकर करता है
बच जाए वो होशियार
जो खा जाए वो वेवकूफ बनता है ।
कौन सी कदम पर प्यार और
कौन सी कदम पर धोखा है
खाने से पहले ये कहा पता चलता है
अजीब है यहाँ का प्यार
जो करे वही समझता है ।
जो दिल के अच्छे होते हैं
उनको ही ये दुनिया सताती है
जो सबकी सहते है
उसे ही ये दुनिया आजमाती है ।
प्यार हर रिश्ते में जरूरी है
प्यार उम्मीद जगाती है
प्यार खुशी दिलाती है
ये आधा अधूरा शब्द है
पर जिसे मिले वो बड़ा खुशनसीब हैं।
-प्रीति कुमारी

2 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएंदिल को छू जाती है हर एक लाईन की पँक्तियाँ
जवाब देंहटाएं