मुहब्बत के नाम पर तन्हा कर जाते हैं

बड़ी सिद्दत से जिदंगी मे आते हैं 
रफ्ता रफ्ता दिल में समाते हैं
बढ़ा कर दरिया मुहब्बत का
फिर तन्हा छोड़ जाते हैं ।

जिससे कभी बात नहीं होती थी
उसका एक दिन भी नहीं बात करना
कुछ पल की ही सही मुलाकात नहीं करना
फिर बेचैनी बढ़ाता हैं,मन उदास कर जाता है  ।

मुहब्बत जता कर लोग बदल जाते हैं
पर ये दिल उनकी वही चाहत को
बार -बार चाहता है, बार -बार मांगता हैं
उसकी चाहत इस कदर दिल में बस जाती हैं ।

कुछ यादे, कुछ बाते, कुछ लम्हे
यादगार बना जाते हैं
मुहब्बत के नाम पर
लोग तन्हा कर जाते है ।

प्रीति कुमारी

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ